---Advertisement---

पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान के लिए सक्रिय हो गिरीडीह ईकाई- सुभाष कटरियार

On: December 31, 2025 2:08 PM
---Advertisement---

गिरीडीह:- ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश कानूनी सलाहकार सह गिरिडीह चुनाव प्रभारी सुभाष कटरियार ने आज जिला कमेटी को सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया है.गिरीडीह जिला कमेटी के गठन को लेकर प्रमाण पत्र सौंपते हुए जिला अध्यक्ष संजय कुमार और जिला प्रवक्ता संजय ठठेरा को श्री कटरियार ने कहा कि जिला में जल्द एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाए जिसमें अन्य पत्रकार संगठनों को भी आमंत्रित किया जाए.उन्होने कहा कि देश में पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान के लिए एसोसिएशन लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है ताकि विभिन्न राज्यों में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हो सके।
बताते चलें कि अधिवक्ता सह वरिष्ठ पत्रकार सुभाष कटरियार का गॉल ब्लाडर का ऑपरेशन गिरीडीह में हुआ था जहां उनके आवास पर स्वास्थ्य की जानकारी लेने एसोसिएशन के नवमनोनित जिला अध्यक्ष संजय कुमार लाल,प्रवक्ता संजय ठठेरा,गिरीडीह के चुनाव सह प्रभारी तेजेन्द्र सिंह डिंपल और अन्य पत्रकार सदस्य उनके निवास स्थान इंदिरा कॉलोनी मकतपुर पहुंचे थे.इस अवसर पर श्री कटरियार के जल्द स्वस्थ होने की कामना के साथ ही गिरिडीह कमिटी को सक्रिय भूमिका में लाने पर भी चर्चा की गई.

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अप्लास्टिक एनीमिया जागरूकता सप्ताह: बीएसवी ने समय पर जांच और इलाज के लिए मिलकर काम करने की अपील की

धनबाद: DRM कार्यालय में CBI की छापेमारी, 50 हजार रुपये रिश्वत लेते विद्युत अभियंता गिरफ्तार

झारखंड: ड्यूटी से नदारद डॉक्टरों और कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई, 9547 को शोकॉज नोटिस

भाकपा के शताब्दी समारोह की तैयारी को लेकर रमना में बैठक, कार्यकर्ताओं से रांची पहुंचने की अपील

गढ़वा: चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में होगा भव्य रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने आयोजन समिति के अध्यक्ष

धनबाद: अस्पताल में नाबालिग से दरिंदगी, नशीला पदार्थ सुंघाकर किया दुष्कर्म; शरीर पर कई जगह दांत काटने के निशान