---Advertisement---

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: झारखंड के 3 युवकों की मौत, क्लब में करते थे काम

On: December 7, 2025 1:55 PM
---Advertisement---

रांची: गोवा के अरपोरा स्थित रोमियो ब्रेसलैंड नाइट क्लब में शनिवार देर रात सिलेंडर ब्लास्ट के बाद लग गई। जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई है। इस भयावह घटना में झारखंड के तीन युवकों की मौत की खबर सामने आई है। जिसमें रांची जिले के लापुंग थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के दो सगे भाई 24 वर्षीय प्रदीप महतो और 22 वर्षीय विनोद महतो, तथा खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड के गोविंदपुर गांव के 22 वर्षीय मोहित मुंडा की भी दर्दनाक मौत हो गई। तीनों युवक रोजगार की तलाश में कुछ समय पहले ही गोवा गए थे और इसी नाइट क्लब में काम करते थे।

लपटों ने नहीं छोड़ा बचने का मौका

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेज़ी से फैली कि कर्मचारियों और पर्यटकों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। देखते ही देखते क्लब धुएं और आग की चपेट में आ गया और कई लोग अंदर फंस गए। गोवा में मौजूद अन्य झारखंडी युवाओं ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की मदद की और प्रशासन को मृतकों की पहचान कराने में सहयोग दिया।

फतेहपुर में मातम: एक साथ दो बेटों की खबर से पिता बेहोश

हादसे की खबर झारखंड पहुंचते ही फतेहपुर गांव पर मानो विपत्ति टूट पड़ी। दो युवकों की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है। पीड़ित पिता धनेश्वर महतो अपने दोनों बेटों के एक साथ चले जाने की खबर सुनकर बेहोश हो गए। घर में चीख-पुकार का माहौल है और गांव के लोग परिवार को सांत्वना देने के लिए लगातार पहुंच रहे हैं।

खूंटी का गोविंदपुर गांव भी शोक में डूबा

इसी तरह खूंटी के गोविंदपुर गांव में मोहित मुंडा की मौत की खबर मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों का कहना है कि मोहित परिवार की आर्थिक रीढ़ था और बेहतर भविष्य की तलाश में गोवा गया था।

गोवा में काम कर रहे झारखंड के अन्य युवक भी इस हादसे के बाद भय और चिंता में हैं। सभी अपने परिवारों से लगातार संपर्क में बने हुए हैं।

हादसे के बाद झारखंड सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। हालांकि तीनों युवकों की मौत की आधिकारिक पुष्टि राज्य सरकार की ओर से अभी तक नहीं की गई है, लेकिन प्रशासन ने गोवा सरकार से संपर्क साध लिया है। बताया जा रहा है कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होते ही शवों को सोमवार या मंगलवार तक झारखंड लाया जाएगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

झारखंड हाईकोर्ट से बाबूलाल मरांडी को मिली बड़ी राहत, हेमंत सोरेन पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सभी FIR रद्द

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक

शादी के बाद दुल्हन पति को अपने कमरे में घुसने ही नहीं देती थी और एक दिन खौलता तेल उड़ेल दिया, स्थिति नाजुक