---Advertisement---

गोल्ड के भाव गिरे, चांदी के दाम भी घटे, जानें कितने रुपये सस्ता हुआ सोना, चेक करें ताजा रेट

On: February 2, 2026 12:20 PM
---Advertisement---

नई दिल्ली: कीमती धातुओं के बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है। लगातार तीसरे कारोबारी दिन सोने और चांदी की कीमतों में भारी कमजोरी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार सुबह कारोबार शुरू होते ही चांदी की कीमत में जोरदार गिरावट दर्ज की गई, जबकि सोना भी दबाव में नजर आया।


MCX पर 5 मार्च डिलीवरी वाली चांदी पिछले कारोबारी सत्र में 2,65,652 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई थी। आज यह 2,67,501 रुपये पर खुली, लेकिन शुरुआती कुछ मिनटों में ही इसमें तेज बिकवाली देखने को मिली। सुबह करीब 9:30 बजे चांदी 15,939 रुपये यानी लगभग 6 फीसदी की गिरावट के साथ 2,49,713 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी। बीते तीन दिनों में चांदी की कीमत कुल मिलाकर 1.5 लाख रुपये से ज्यादा टूट चुकी है, जिससे निवेशकों में चिंता बढ़ गई है।


उधर, सोने की कीमतों में भी कमजोरी का दौर जारी रहा। MCX पर 2 अप्रैल डिलीवरी वाला सोना आज 1,46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला, जबकि पिछले सत्र में यह 1,47,753 रुपये पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान इसमें और गिरावट आई और सुबह दस बजे सोना 4,432 रुपये यानी करीब 3 फीसदी टूटकर 1,43,321 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड करता नजर आया।
गौरतलब है कि मंगलवार को भी बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली थी। पिछले सत्र में चांदी 26,273 रुपये यानी करीब 9 फीसदी की गिरावट के साथ 2,65,652 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। वहीं सोना भी 4,592 रुपये यानी लगभग 3 फीसदी टूटकर 1,47,753 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।


बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोर रुख, डॉलर में मजबूती और मुनाफावसूली के दबाव के कारण कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। आने वाले दिनों में कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now