---Advertisement---

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, सरकार ने 3 फीसदी बढ़ाया महंगाई भत्ता

On: October 1, 2025 3:26 PM
---Advertisement---

नई दिल्ली: त्योहारों के मौसम में केंद्र सरकार ने अपने लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी सौगात दी है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई।

इस फैसले के बाद कर्मचारियों का डीए 55 प्रतिशत से बढ़कर अब 58 प्रतिशत हो जाएगा। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से प्रभावी मानी जाएगी। यानी केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को न सिर्फ बढ़ा हुआ डीए मिलेगा, बल्कि जुलाई, अगस्त और सितंबर माह का बकाया (Arrears) भी उनके खाते में आएगा। माना जा रहा है कि अक्टूबर की सैलरी के साथ यह पैसा जारी कर दिया जाएगा। इससे दिवाली और दशहरा पर कर्मचारियों की जेब और भर जाएगी।

पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स को भी लाभ

सरकार के इस फैसले का लाभ केंद्र सरकार के सभी कर्मचारियों, पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स को मिलेगा। सातवें वेतन आयोग के दायरे में आने वाले करोड़ों लोगों को इससे सीधा फायदा होगा।

साल में दो बार होता है DA संशोधन

बता दें कि महंगाई भत्ते में संशोधन साल में दो बार किया जाता है। एक बार साल की शुरुआत में और दूसरी बार साल के मध्य में। साल 2025 में यह दूसरी बढ़ोतरी है। सरकार का मानना है कि डीए में यह इजाफा कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई से राहत देने के साथ-साथ त्योहारों के समय बाजार में खरीदारी को भी बढ़ावा देगा।

त्योहारों में खुशियां दोगुनी

अर्थशास्त्रियों का कहना है कि सरकार का यह फैसला उपभोक्ता मांग को बढ़ाएगा और इससे खुदरा बाजार में रौनक लौटेगी। वहीं, कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए दिवाली और दशहरा का यह त्योहार और भी खास हो जाएगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:डॉली मल्लिक और मानिक मल्लिक ने मतदाताओं कार्यकर्ताओं के प्रति जताया आभार

AI समिट में शर्टलेस प्रदर्शन मामले में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु गिरफ्तार, दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त

लखनऊ: हृदय विदारक कांड,बेटे ने बाप को बहन के सामने मारी गोली,शव को काट काट कर ड्रम में भरा और…!

दर्दनाक: मेरठ दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की जलकर मौत

बिहार:60 वर्षीय प्रिंसिपल ने अपने ही स्कूल की 28 वर्षीय टीचर से नेपाल में शादी रचाई,वीडियो वायरल, दो समुदायों में तनाव

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह