---Advertisement---

बागबेड़ा गांधीनगर के यंग बॉयज क्लब में सरस्वती पूजा का भव्य उद्घाटन,ढोलकपुर थीम बनी आकर्षण का केंद्र

On: January 23, 2026 10:04 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर :बागबेड़ा गांधीनगर स्थित यंग बॉयज क्लब द्वारा आयोजित सरस्वती पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा के धर्मेंद्र प्रसाद ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता भी उपस्थित रहे। क्लब के सदस्यों द्वारा अतिथियों को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।उद्घाटन के साथ ही पूरे क्षेत्र में भक्तिमय और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां सरस्वती के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पंडाल पहुंचे।इस वर्ष सरस्वती पूजा पंडाल की साज-सज्जा आकर्षक ढोलकपुर थीम पर आधारित है, जो बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पंडाल निर्माण में रचनात्मक ढंग से बोरों का उपयोग कर सामाजिक संदेश भी दिया गया है। वहीं मां सरस्वती की प्रतिमा को मंदिरनुमा विशेष ढांचे के भीतर स्थापित किया गया है, जो क्लब के सदस्यों की अनूठी सोच और गहरी धार्मिक आस्था को दर्शाता है।क्लब के सदस्यों ने बताया कि वर्ष 2014 से यंग बॉयज क्लब द्वारा लगातार विधि-विधान के साथ सरस्वती पूजा का आयोजन किया जा रहा है। हर वर्ष किसी न किसी नई और अनोखी थीम पर छोटे लेकिन आकर्षक पंडाल का निर्माण किया जाता है, जिससे क्लब की क्षेत्र में अलग पहचान बनी हुई है।उद्घाटन समारोह के दौरान स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के प्रमुख रवि सिंह, सतीश, करण, संतोष, अंकित, बलराम, प्रिंस, तारिणी पात्रो सहित अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा में पेट्रोल पंप पर बड़ी कार्रवाई: 200 अवैध वसूली के आरोप में शिवनंदन फ्यूल पेट्रोल पंप सील

पुणे:सनसनी खेज कांड,पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाला तेजाब,15 दिन घर में रखा बंद

जमशेदपुर:सड़क हादसों पर डीसी गंभीर, 15 साल से अधिक पुराने कंडम वाहनों को हटाने की तैयारी

बागबेड़ा के युवा वैज्ञानिक डॉ. निखिल कुमार सिंह को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों पर पंचायत प्रतिनिधियों ने किया सम्मानित

जमशेदपुर:गायत्री परिवार की ओर से तंबाकू निषेध दिवस 31 मई को जागरूकता गोष्ठी के लिए तैयारी शुरू

जमशेदपुर: कुकड़ू प्रखंड कार्यालय में किसानों के हक और हित को लेकर भाजपा का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन