---Advertisement---

गढ़वा जिले के प्रथम अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का हुआ भव्य उद्घाटन

On: July 8, 2026 8:18 AM
---Advertisement---

गढ़वा: जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र में आज एक नया अध्याय जुड़ गया, जब परमेश्वरी मेडिकल सेंटर, गढ़वा में जिले के प्रथम अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (Modular OT) का विधिवत उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर गढ़वा के सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. केनेडी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ डीपीएम गौरव कुमार, डीडीएम सुजीत मुंडा तथा आयुष्मान भारत योजना की जिला समन्वयक शुभ्रा पावर भी समारोह में शामिल हुए।
कार्यक्रम में परमेश्वरी मेडिकल सेंटर के संस्थापक डॉ. ज्वाला प्रसाद सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. कुमार निशांत सिंह तथा प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. नीतू सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर के शुरू होने से गढ़वा एवं आसपास के जिलों के मरीजों को अब आधुनिक, सुरक्षित एवं उच्च गुणवत्ता वाली शल्य चिकित्सा की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी। इससे मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता काफी हद तक कम होगी।
परमेश्वरी मेडिकल सेंटर प्रबंधन ने बताया कि यह मॉड्यूलर ओटी नवीनतम तकनीक, लैमिनर एयर फ्लो सिस्टम, संक्रमण नियंत्रण, आधुनिक मॉनिटरिंग सिस्टम एवं उन्नत सर्जिकल उपकरणों से सुसज्जित है, जिससे मरीजों की सुरक्षा और सफल ऑपरेशन सुनिश्चित किए जा सकेंगे।
समारोह में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।
“आधुनिक तकनीक, विशेषज्ञ उपचार और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ परमेश्वरी मेडिकल सेंटर गढ़वा जिले को नई चिकित्सा पहचान देने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।”

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now