
जमशेदपुर:सावन के तृतीय सोमवारी_ के पावन अवसर पर श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर, सिद्धगोरा बाजार, जमशेदपुर से महिला एवं पुरुषों की भव्य पैदल जलाभिषेक यात्रा_का आयोजन किया गया।
मंदिर कमेटी द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी धार्मिक आयोजन किया गया। यात्रा सुबह 8:00 बजे कांवरिया धाम मंदिर से प्रारंभ होकर गांधी घाट, स्वर्णरेखा नदी पहुंची। घाट पर मंदिर के पुरोहित पंडित चंद्रशेखर ओझा द्वारा विधिवत जल का संकल्प कराया गया।

सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु कलश लेकर यात्रा में शामिल हुए। सभी भक्त पैदल चलकर श्री श्री कांवरिया राम मंदिर पहुंचे और शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के पश्चात मंदिर कमेटी द्वारा प्रसाद वितरण भी किया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से सहयोग रहा:
अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह
महामंत्री जितेंद्र सिंह
कोषाध्यक्ष जेएन चौधरी
सदस्य उदय कुमार सिंह, राज किशोर प्रसाद, राजू नाथ, सुखदेव उपाध्याय, रजनीश सिंह, अशोक गुप्ता, गुड्डू, सुबोध झा, शिवकुमार, अरुण कुमार तिवारी, प्रदीप पांडे, रमेश तिवारी
पुरोहित गण पंडित अमरनाथ दुबे, पंडित किशोर मिश्रा, पंडित चंद्रशेखर ओझा कलश यात्रा आयोजन में महिलाओं का विशेष योगदान रहा।




