गुमला

गुमला: चलती ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

गुमला:- तर्री जंगल बाइपास के समीप चलती ट्रक में अचानक आग लग गयी। हालांकि चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रक को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और खुद ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना में ट्रक का अगला हिस्सा व कागजात जलकर राख हो गए।

ट्रक ड्राइवर ने बताया कि छत्तीसगढ़ के रायपुर से झारखण्ड के पाकुड़ जाने के दौरान गुमला में ये हादसा हुआ। वहीं सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां व गुमला पुलिस पहुंची। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। चालक ने बताया कि रायपुर से तार का कांटा लेकर पाकुड़ जा रहा था। लगभग 5.45 बजे पुल पर बने गड्ढे में ट्रक जर्क किया। वहीं कुछ आवाज हुई, गाड़ी रोककर नीचे देखने पर पाइप में आग लग गयी थी, तुरंत आग पर पानी डाला। इसके बाद आग और जोर से धधक उठी।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।