Vishwajeet
March 8, 2025 (Last updated: March 8, 2025) 1 minute read
गुमला: सदर अस्पताल गुमला परिसर के ब्लड बैंक में बजरंग दल गुमला के यशराज सिंह ने अति आपातकालीन स्थिति में रक्तदान कर सदर अस्पताल में इलाजरत 1 वर्ष के बच्चे की सहायता की। उन्होंने सभी युवा पीढ़ी से अपील की सभी स्वस्थ लोग तीन-चार महीने के अंतराल में रक्तदान कर मरीज की सहायता करें क्योंकि रक्त का कोई दूसरा विकल्प है ही नहीं।
मौके पर मुकेश सिंह, रविंद्र सिंह, लैब टेक्नीशियन अंजू कुमारी मीडिया प्रभारी रोहित खंडेलवाल उपस्थित थे।
मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।