गुमला

गुमला: बजरंग दल के कार्यकर्ता ने किया रक्तदान

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

गुमला: सदर अस्पताल गुमला परिसर के ब्लड बैंक में बजरंग दल सिलाफारी गुमला के कार्यकर्ता राजेश साहू ने बहुत ही आपातकालीन स्थिति में ओ पॉजिटिव (O+) ब्लड डोनेट कर सदर अस्पताल में इलाजरत मरीज की सहायता की। राजेश साहू जी ने बताया कि उन्होंने अपना छठी बार रक्त दान किया है और वह प्रत्येक 3 महीने में रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता करते हैं क्योंकि रक्तदान महादान है और जीवन दान भी है।

उन्होंने ये भी कहा की हर वैसे लोगों को रक्तदान करना चाहिए जो स्वास्थ्य और समाज में सहयोग भावना का स्वभाव रखते हों। इस मौके पर यशराज सिंह, अस्पताल के लैब टेक्नीशियन राकेश कुमार, अंजी विंडो आदि लोग उपस्थित थे।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।