

एसडीपीओ गुमला सुरेश प्रसाद यादव ने सिसई थाना में प्रेस वार्ता कर बताया कि गुप्त सूचना पर बघनी गांव निवासी शहनवाज अंसारी के घर छापेमारी की गई। जहां से एक बाइक बरामद किया गया। शहनवाज को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने चोरी की बात स्वीकारते हुए चोरी में शामिल अन्य चोरों की पहचान बतलाई। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर रकीम अंसारी के घर से 4, साहब अंसारी के घर से 3 व तेजारुल अंसारी के घर से 1 मोटरसाईकिल के साथ कई फर्जी आरसी बुक बरामद किया है। तेजारुल को भी पुलिस ने मौके से हिरासत में लेने में कामयाब रही।
संबंधित समाचार
Vishwajeet
September 9, 2026







