

गुमला: जिला के जारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़ा असरो निवासी 35 वर्षीय कांग्रेस नेता मिलकियूस बाड़ा को पशु तस्करों ने गोली मार दी. गोली उनके बाँह में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक, बीती रात करीब 8:00 बजे मवेशी तस्कर गढ़ा असरो गांव से होकर मवेशी की तस्करी कर रहे थे. इस दौरान वे लोग किसानों के खेत में लगी फसल को रौंदते हुए जा रहे थे.
संबंधित समाचार
Vishwajeet
September 9, 2026







