

गुमला: खेती-बारी कर अपना और अपने परिवार का पेट पालने वाले एक किसान ने आज यानी मंगलवार को सुसाइड कर लिया। अपने घर के पीछे आम के पेड़ पर फंदे से सहारे उसने फांसी लगा ली। किसान की शिनाख्त 55 साल के मोरहा उरांव के तौर पर की गयी है। वह गुमला के सदर थाना क्षेत्र के अरमई गांव का रहने वाला था। खुद को मिटाने से पहले उसने एक पर्चा लिख छोड़ा है। पर्चा में किसान ने अपने भाई और घरवालों से माफी मांगी है। पर्चा में मोरहा उरांव ने लिखा “साइबर ठगी का शिकार, भाई जगना, प्यारी झिमी… क्षमा करना… मोबाइल में मैसेज देखना… समझ जाना… मोरहा उरांव”
संबंधित समाचार
Vishwajeet
September 9, 2026







