गुमला

गुमला: विहिप के जिला सह मंत्री ने सदर अस्पताल में किया रक्तदान

ख़बर को शेयर करें

गुमला: विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल गुमला के जिला सह मंत्री मनीष पांडे ने आपातकालीन स्थिति में ए पॉजिटिव ब्लड डोनेट कर सदर अस्पताल में इलाजरत बच्ची की सहायता की। बजरंग दल जिला संयोजक रविंद्र सिंह ने बताया कि सदर अस्पताल में इलाजरत बच्ची अनुष्का कुमारी को ए पॉजिटिव ब्लड की आवश्यकता थी और ब्लड बैंक में A पॉजिटिव ब्लड उपलब्ध नहीं था। परिस्थिति की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने रक्तदान किया। उनका कार्य अत्यंत प्रशंसनीय है।

मनीष पांडे ने बताया कि उन्होंने 17वीं बार रक्तदान किया है। उन्होंने कहा कि सभी सक्षम व्यक्तियों को हर दिन चार महीने के अंतराल में रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि गुमला के ब्लड बैंक में ब्लड की खपत बहुत ज्यादा है। नियमित रूप से रक्तदान करते रहने से सभी मरीजों को समय पर ब्लड उपलब्ध हो जाता है। मौके पर किशन सिंह, यशराज सिंह लैब टेक्नीशियन राकेश कुमार, जीरन सुरेन उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।