गुमला

गुमला: हाईवा और बोलेरो में जोरदार टक्कर, दो लोगों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल

ख़बर को शेयर करें

गुमला: जिले में सड़क दुर्घटना में दो लोगों कई दर्दनाक मौत हो गई। वहीं तीन ज़िंदगी और मौत से जूझ रहे है। घटना सिसई थाना क्षेत्र के नागफनी स्थित नेशनल हाईवे  की है। शुक्रवार कि देर शाम आरकेडी कंस्ट्रक्शन कंपनी के हाईवा और एक बोलेरो वाहन के बीच टक्कर हुई। इस घटना में बोलेरो सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेजा गया।  

मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन से पांच लोग पंडरिया गुमला से दुंबो की ओर जा रहे थे।  इसी क्रम में नागफनी के पास हाईवा और बोलेरो में जोरदार टक्कर हो गई।  दुर्घटना इतना भयानक है कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में दो लोगों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।