गुमला

गुमला: किशोर-किशोरियों ने युवा मैत्री केंद्र का किया भ्रमण

ख़बर को शेयर करें

विजय मिश्रा

पालकोट (गुमला): अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर  स्वास्थ्य विभाग, एवं सेन्टर फॉर कैटलाईजिंग चेंज के तकनीकी सहयोग से जिले के सभी प्रखंडो में किशोरों को युवा मैत्री केंद्र का भ्रमण कराया गया एवं स्वास्थ्य उपकेन्द्र में क्लब बैठक का आयोजन किया गया।

युवा मैत्री केंद्र भ्रमण के दौरान सलाहकार द्वारा किशोर एवं किशोरियों को इन्टरनेट और सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग के विषय पर जानकारी दिया गई और कहा गया कि आज कल के युवा इन्टरनेट का सही उपयोग की जानकारी नही रखते है जिसके कारण किशोर एवं युवा साइबर क्राइम के शिकार होते हैं।

स्वास्थ्य उपकेन्द्र में A.N.M की अगुवाई में साथिया के बीच  इन्टरनेट का सदुपयोग के विषय पर जानकारी दिया गया एवं पेंटिंग एवं निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां उपस्थित साथिया के द्वारा इन्टरनेट से जुड़े हुए विभिन्न पेंटिंग बनाये गये।

मौके पर सेन्टर फॉर कैटलाईजिंग चेंज के समन्वयक द्वारा उपस्थित किशोरों को बताया गया कि आज हमारे लिए इन्टरनेट पर बहुत सारी ज्ञान की बातें हैं जिसका उपयोग हम अपने ज्ञान को बढ़ने के लिए कर सकते हैं। लेकिन अज्ञानता  के आभाव में हम सभी इसका गलत उपयोग करते हैं जिसका गंभीर परिणाम भी होता हैं।

सभी किशोरों ने यह भी प्रण लिया कि इंटरनेट के सही उपयोग के बारे में गांव के सभी किशोरों एवं किशोरियों, युवाओं को जागरूक करेंगे ताकि इसका गलत उपयोग न किया जाए। और किसी तरह के मुश्किल एवं धोखाधड़ी से समाज को बचाया जा सके। इस जागरुकता कार्यक्रम में 700 किशोर किशोरियों ने भाग लिया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।