---Advertisement---

नाईजीरिया में बंदूकधारियों ने 100 से अधिक लोगों को भून डाला, कई को जिंदा जला दिया

On: June 15, 2025 2:07 AM
---Advertisement---

अबुजा: नाइजीरिया के सेंट्रल बेन्यू स्टेट के येलेवाटा गांव में मुस्लिम बंदूकधारियों के हमले में 100 से अधिक क्रिश्चियन समुदाय के लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। यह जानकारी एमनेस्टी इंटरनेशनल नाइजीरिया ने शनिवार को दी। संगठन ने बताया कि हमला शुक्रवार देर रात से शनिवार तड़के तक जारी रहा।

एमनेस्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान में कहा, ‘अभी भी कई लोग लापता हैं। दर्जनों घायल हैं और उन्हें पर्याप्त चिकित्सा सहायता नहीं मिल पा रही है। कई परिवारों को उनके कमरों में बंद कर जिंदा जला दिया गया। कई परिवार अब भी लापता हैं और गांव खंडहर में बदल गया है।’

सेंट्रल बेन्यू स्टेट नाइजीरिया के मिडिल बेल्ट में स्थित है, जहां मुस्लिम बहुल उत्तर और ईसाई बहुल दक्षिण आपस में मिलते हैं। इस क्षेत्र में चरवाहों और किसानों के बीच जमीन के इस्तेमाल को लेकर लंबे समय से संघर्ष होता रहा है। चरवाहे अपने मवेशियों के लिए चरागाह की तलाश में रहते हैं, जबकि किसान खेती के लिए जमीन चाहते हैं। पिछले महीने, ग्वेर वेस्ट जिले में चरवाहों द्वारा किए गए हमलों में कम से कम 42 लोग मारे गए थे। SBM इंटेलिजेंस के अनुसार, 2019 से अब तक 500 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और लगभग 22 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

‘पीएम राहत’ स्कीम लॉन्च, सड़क हादसे में घायलों का खर्च उठाएगी सरकार, 1.5 लाख तक होगा फ्री इलाज; जानिए कैसे मिलेगा लाभ

राजपाल यादव को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने 18 मार्च तक दी अंतरिम जमानत, 1.5 करोड़ रुपये किए जमा

चाईबासा रेलवे कॉलोनी की समस्याओं को लेकर ADEN को सामूहिक ज्ञापन

जुगसलाई निकाय चुनाव: महाशिवरात्रि पर प्रत्याशी रिंकू सिंह ने लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद,की क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना, पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

सोनारी डिस्पेंसरी रोड निवासी विश्वनाथ दीवान को जान से मारने की धमकी,मारपीट कर ₹15000 लूटा,रंगदारी की मांग

जमशेदपुर:नगर परिषद/ नगर निकाय चुनाव में राजद में बगावत की बू,जिला अध्यक्ष ने किया 1 को निलंबित और 3 को नोटिस