---Advertisement---

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक का तलाक, दोनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किया कन्फर्म

On: July 18, 2024 4:46 PM
---Advertisement---

Hardik Pandya- Natasa Stankovic divorce: हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक अलग हो गए हैं। हार्दिक ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि अब वे और नताशा मिलकर बेटे अगत्स्य को हर खुशी देने की कोशिश करेंगे। हार्दिक पंड्या ने फैंस को जानकारी दी कि वो 4 साल की शादी का अंत कर रहे हैं।

हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक की शादी मई, 2020 में हुई थी। दोनों ने लॉकडाउन के दौरान कोर्ट मैरिज की थी. जुलाई 2020 में दोनों एक बेटे के माता-पिता बने, जिसका नाम अगस्त्य है। बेटे के जन्म के तीन साल बाद हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक ने फरवरी 2024 में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाज से फिर धूमधाम से शादी रचाई थी। हार्दिक और नताशा के बीच तलाक की खबरें कई दिनों से आ रही थीं। विश्व कप जीत के बावजूद नताशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भी पोस्ट जीत पर नहीं की थी।

नताशा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर किया कंफर्म

नताशा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। नताशा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि वे दोनों आपसी सहमति के साथ अलग हुए हैं। नताशा ने अपनी पोस्ट में बेटे अगस्त्या का भी जिक्र किया है।

नताशा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर लिखा, ”करीब 4 सालों के बाद मैं और हार्दिक ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हम दोनों ने साथ रहकर अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। लेकिन अब दोनों का यही फैसला है। हमारे लिए यह बहुत ही कठिन फैसला रहा। अगस्त्या हम दोनों की जिंदगी का हिस्सा रहेगा। हम दोनों उसे हर संभव खुशी देने की कोशिश करेंगे।”

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now