खासम ख़ासराष्ट्रिय

हरियाणा:नायब सिंह सैनी हरियाणा भाजपा विधायक दल के नेता बने, सरकार बनाने का किया दावा पेश

ख़बर को शेयर करें

हरियाणा: हरियाणा में भारी जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की बैठक हुई जिसमें पूर्व सीएम नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल को सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। कल सीएम पद की शपथ ले सकते हैं।

इधर फिर से एक बार नायब सिंह सैनी के हरियाणा के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ होने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें बधाई दी है और कहा कि हरियाणा को सबसे विकसित प्रदेश बनाएंगे।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।