---Advertisement---

हजारीबाग: कोयला लदा ट्रक पलटा, 10 किमी तक लगा सड़क जाम

On: January 21, 2025 10:56 AM
---Advertisement---

हजारीबाग: झारखंड-बिहार सीमा पर स्थित हजारीबाग के चोरदाहा की दनुआ घाटी में सोमवार रात 9 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। कोयला लदा एक ट्रक पलट गया, जिससे दनुआ घाटी में अफरातफरी मच गई और जीटी रोड का आवागमन बाधित हो गया।  दुर्घटना के बाद लगभग 8 से 10 किलोमीटर लंबा सड़क जाम लग गया, जिससे यात्री और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस प्रशासन और चोरदाहा चेकपोस्ट के पुलिस अधिकारी व जवान पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटाने का कार्य शुरू किया। प्रशासन ने बड़े प्रयासों के बाद सड़क को वनवे कर दिया, जिससे यातायात की स्थिति कुछ हद तक सामान्य हो पाई।

इस दुर्घटना में ट्रक और अन्य वाहनों के बीच टक्कर हुई, लेकिन राहत की बात यह है कि चालक और खलासी दोनों सुरक्षित हैं। हालांकि, दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को गंभीर नुकसान हुआ है। दनुआ घाटी में पिछले कुछ महीनों में यह सड़क दुर्घटनाओं का एक निरंतर सिलसिला बन गया है, जिसे लेकर स्थानीय लोग और प्रशासन चिंतित हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

विष्णुगढ़ विभत्स घटना के खिलाफ छात्र युवा अधिकार संघ का विशाल ‘न्याय मार्च’, दोषियों की गिरफ्तारी व फांसी देने की मांग

झारखंड में निर्भया कांड जैसी दरिंदगी: दांत तोड़े, गुप्तांग में डाली लकड़ी…चारों ओर खून ही खून…, 12 वर्षीय बच्ची के साथ रेप के बाद निर्मम हत्या

रामनवमी: झारखंड हाई अलर्ट पर, संवेदनशील हजारीबाग व जमशेदपुर में यह है दुरुस्त व्यवस्था

हजारीबाग: लापता नाबालिग लड़की का शव मिला, रेप के बाद हत्या की आशंका; पत्थर से कूचा चेहरा

हजारीबाग:किसी बड़े कांड को अंजाम देने की तैयारी में लगे 8 टीएसपीसी उग्रवादी पुलिस के शिकंजे में

झारखंड: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का घर बुलडोजर से ध्वस्त, भारी पुलिस बल की सुरक्षा के बीच खाली कराई गई खनन क्षेत्र की जमीन