---Advertisement---

हजारीबाग: युवक ने वंदे भारत ट्रेन के आगे लगाई छलांग, मौत

On: March 9, 2026 6:38 PM
---Advertisement---

हजारीबाग: जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

जानकारी के अनुसार, यह घटना कदमा–नावाटांड रेलवे ट्रैक के पास हुई। बताया जा रहा है कि नावाटांड गांव निवासी ईश्वर राम नामक युवक ने तेज रफ्तार से गुजर रही वंदे भारत ट्रेन के सामने छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कटकमदाग थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग भेज दिया।

इधर, युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है।

कटकमदाग थाना पुलिस का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल स्थानीय थाना पुलिस के साथ रेलवे पुलिस भी पूरे मामले की गहन छानबीन में जुटी हुई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड में निर्भया कांड जैसी दरिंदगी: दांत तोड़े, गुप्तांग में डाली लकड़ी…चारों ओर खून ही खून…, 12 वर्षीय बच्ची के साथ रेप के बाद निर्मम हत्या

रामनवमी: झारखंड हाई अलर्ट पर, संवेदनशील हजारीबाग व जमशेदपुर में यह है दुरुस्त व्यवस्था

हजारीबाग: लापता नाबालिग लड़की का शव मिला, रेप के बाद हत्या की आशंका; पत्थर से कूचा चेहरा

हजारीबाग:किसी बड़े कांड को अंजाम देने की तैयारी में लगे 8 टीएसपीसी उग्रवादी पुलिस के शिकंजे में

झारखंड: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का घर बुलडोजर से ध्वस्त, भारी पुलिस बल की सुरक्षा के बीच खाली कराई गई खनन क्षेत्र की जमीन

हजारीबाग में अपराधियों का तांडव, छर्री लदे हाइवा को किया आग के हवाले