{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
रांची:छात्रों के आगे झुकी हेमंत सरकार! झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऐलान किया है कि टीडीपीएल के द्वारा जितनी भी परीक्षाएं आयोजित की गई है सभी परीक्षाएं रद्द होगी रिटायर्ड जज मामले की जांच करेंगे। 2014 के बाद जो भी परीक्षाएं हुई है। सभी परीक्षाएं रद्द होगी।
छात्रों ने कहा धांधली के खिलाफ हमारी जीत लेकिन सीबीआई जांच होने तक आंदोलन रहेगा जारी और भी हमारी कई मांगे हैं। सभी मांगे पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
बता दें कि झारखंड में जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक के खिलाफ पिछले 24 दिनों से चल रहे उग्र छात्र आंदोलन के दबाव में, हेमंत सोरेन सरकार ने कुछ प्रमुख परीक्षाओं को रद्द करने और कई मांगों पर सहमति जताते हुए बातचीत का दौर शुरू किया है। हालांकि छात्र अभी भी अपनी बाकी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं।
छात्र आंदोलन और सरकार के कदम परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय:
छात्रों के भारी विरोध और अल्टीमेटम के बीच सरकार ने टीडीपीएल (TDPL) एजेंसी के जरिए कराई गई कुछ विवादास्पद परीक्षाओं को रद्द करने और व्यवस्था में सुधार का ऐलान किया है।उच्च स्तरीय जांच की घोषणा: सरकार ने परीक्षाओं में गड़बड़ी की जांच सेवानिवृत्त हाईकोर्ट के जज की अध्यक्षता में कराने की बात कही है।उच्चस्तरीय बैठकें: रांची के स्टेट गेस्ट हाउस में मंत्रियों और अधिकारियों द्वारा छात्र प्रतिनिधियों के साथ लगातार उच्चस्तरीय वार्ता की जा रही है।छात्रों की प्रमुख मांगें और रुख सीबीआई जांच की मांग:
छात्र केवल सीआईडी जांच के बजाय सभी भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई (CBI) से स्वतंत्र जांच कराने की मांग पर अड़े हैं।अन्य परीक्षाएं रद्द करने की मांग: छात्रों का कहना है कि सरकार ने उनकी सभी 13 मांगों को पूरा नहीं किया है और केवल चुनिंदा परीक्षाएं ही रद्द की गई हैं।
मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी:
मांगें पूरी न होने पर छात्रों ने 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास (CM House) के घेराव का ऐलान कर रखा है।




