---Advertisement---

मझिआंव की जनता की आभारी हूं, आपकी आकांक्षाओं पर खरा उतरूंगी : सुमित्रा देवी

On: March 2, 2026 2:27 AM
---Advertisement---

मझिआंव: नगर निकाय चुनाव में मझिआंव नगर पंचायत से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने रविवार को अपने हजारों समर्थकों के साथ बाजार पथ में विजय जुलूस निकाला.और कहा कि क्षेत्र की जनता का आभारी हूं और आपके आकांक्षाओं पर हमेशा खरा उतरूंगी.

इसके बाद दर्जनों चार पहिया वाहनों पर भ्रमण करते हुए स्थानीय राधा कृष्ण मंदिर पहुंचकर मंदिर में देवी देवताओं की पूजा अर्चना की. इसके बाद विजयी जुलूस सभी 12 वार्डों में वाहनों के काफिले से भ्रमण किया.इस अवसर पर अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने घूम घूमकर सभी मतदाताओं का आभार प्रकट किया और कहा कि आप लोगों का आशीर्वाद है जिसके कारण मैं तीसरी बार अध्यक्ष बनी हूं. मैंने जो आप लोगों से वायदा किया है उसे कभी नहीं भूलूंगी,और आपके आकांक्षाओं पर खरा उतरूंगी.

इस दौरान चौक चौराहों पर उन्हें गर्म जोशी के साथ फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया.इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए. समर्थकों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया. मिठाइयां बांटी गई. इस दौरान लोग जुलूस में बाजे-गाजे की धुन पर हजारों समर्थक नाचते-गाते देखे गए.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now