---Advertisement---

अर्शदीप सिंह पर ICC का बड़ा एक्शन, मैच फीस कटी, डिमेरिट पॉइंट भी मिला; डेरिल मिचेल को मारी थी गेंद

On: March 10, 2026 6:43 PM
---Advertisement---

Arshdeep Singh: भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में कार्रवाई की है। टी20 विश्व कप के फाइनल के दौरान मैदान पर हुई एक घटना के कारण अर्शदीप पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला गया था। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।

मुकाबले की दूसरी पारी के 11वें ओवर की पांचवीं गेंद के बाद अर्शदीप ने गेंद को फील्ड करते हुए उसे मिशेल की दिशा में फेंक दिया, जो जाकर उनके पैड्स से टकरा गई। इसके अर्शदीप सिंह और न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल के बीच मैदान पर तीखी बहस हो गई थी। स्थिति इतनी बढ़ गई कि अंपायरों और भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को बीच-बचाव करना पड़ा। इस घटना को आईसीसी ने गंभीरता से लिया और इसे आचार संहिता के आर्टिकल 2.9 का उल्लंघन माना। यह नियम किसी खिलाड़ी की ओर या उसके पास गेंद या अन्य वस्तु को खतरनाक तरीके से फेंकने से संबंधित है।

आईसीसी ने इस मामले को लेवल-1 का अपराध माना। इसके तहत अर्शदीप सिंह पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। साथ ही उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है। मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने यह सजा प्रस्तावित की थी, जिसे अर्शदीप सिंह ने स्वीकार कर लिया।

हालांकि मैच के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच माहौल सामान्य हो गया। ओवर खत्म होने के बाद अर्शदीप सिंह और डेरिल मिशेल ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया। मैच समाप्त होने के बाद भी अर्शदीप ने मिशेल से माफी मांगी और दोनों खिलाड़ियों ने इस घटना को यहीं खत्म कर दिया।

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी मैच के बाद इस मामले को लेकर खेद जताया और कहा कि खेल के दौरान ऐसी घटनाएं कभी-कभी भावनाओं में हो जाती हैं, लेकिन टीम हमेशा खेल भावना को प्राथमिकता देती है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now