
बोकारोः नवाडीह थाना क्षेत्र नक्सल प्रभावित ऊपरघाट जंगली इलाके में पिता के सामने ही पुत्र की गोली मारकर हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। खास बात यह है कि पिता ने पुलिस को सूचित किया इसके बावजूद देर रात तक मौके पर पुलिस नहीं पहुंची लेकिन डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो अपनी जान की परवाह किए बिना मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पुलिस प्रशासन पर कैसे सवाल उठाया इसका एक वीडियो उन्होंने जारी किया है। जयराम महतो इस दौरान एक वीडियो शूट करते है और पूरे घटना के बारे में बताते है। वो कहते है कि बड़ा बाबू उनको यहां आने से मना करते है लेकिन वो फिर भी यहां पहुंच गये लेकिन थाना पहुंच नहीं पाई। देर रात करीब एक बजे जयराम बोकारो एसपी और बेरमो डीएसपी को भी फोन करते है लेकिन वो फोन नहीं उठाते है।
देखें वीडियो
https://x.com/JairamTiger/status/1922833029614944436?t=bpTZ_aSF9DJBKzqeW7iilg&s=08




