---Advertisement---

गढ़वा में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना की होगी शुरुआत, 113 गांव के लोगों को मिलेगा फायदा

On: June 13, 2025 5:13 PM
---Advertisement---

गढ़वा: धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत जिले के कुल 15 प्रखंड के 58 पंचायत अंतर्गत 113 ग्रामों में अवेयरनेस एंड बेनिफिट्स सैचुरेशन कैंपस का आयोजन किया जाना है। उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा निर्धारित तिथि 15 जून 2025 से 30 जून 2025 के बीच अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार प्रसार हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी से पंचायत वार तिथि निर्धारित कराकर जिले के कुल 15 प्रखंड के 58 पंचायत अंतर्गत 113 ग्रामों में अवेयरनेस एंड बेनिफिट्स सैचुरेशन कैंपस का आयोजन करते हुए अनुसूचित जनजाति ग्रामों में आवश्यकता अनुसार मूलभूत सुविधाओं से आच्छादित करने का कार्य किया जायेगा।

जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित कैंप में सभी संबंधित सम्मानित जनप्रतिनिधियों से उपायुक्त ने अपील किया है कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत 15 जून 2025 से 30 जून 2025 के बीच आयोजित किए जाने वाले कैंपों में भाग लेकर ज्यादा से ज्यादा योग्य लाभुकों को योजनाओं से आच्छादित करने में सहयोग प्रदान करें। उक्त कैंप के आयोजन का शुभारंभ उपायुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा 16 जून 2025 दिन सोमवार से प्रखंड रमकंडा से की जाएगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now