{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
जमशेदपुर:साकची थाना क्षेत्र में ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रामलीला मैदान के समीप रहने वाली मैत्रेयी मजूमदार को कुछ लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर अपने झांसे में लिया और करीब सात लाख रुपये मूल्य की सोने की चूड़ियां लेकर फरार हो गए। घटना के बाद महिला ने साकची थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
बताया गया है कि बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे मैत्रेयी मजूमदार पैदल बाजार की ओर जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में एक व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया। उसने बताया कि पीछे कुछ लोग उन्हें बुला रहे हैं। महिला जब बताए गए स्थान पर पहुंचीं तो वहां मौजूद लोगों ने खुद को सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी बताया।
आरोपियों ने महिला को शहर में बढ़ रही छिनतई की घटनाओं का हवाला देते हुए सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सोने के आभूषण पहनकर बाजार में घूमना सुरक्षित नहीं है। बातचीत के दौरान आरोपियों ने महिला की सोने की चेन को बैग में रखने के लिए कहा।
इसी बीच ठगों ने महिला के हाथों में पहनी सोने की चूड़ियां भी उतरवा लीं। चूड़ियों को कागज में लपेटकर सुरक्षित रखने का भरोसा दिया गया। महिला को कागज का पैकेट थमाने के बाद आरोपी वहां से निकल गए।
घर पहुंचने पर महिला ने जब पैकेट खोलकर देखा तो मामला सामने आया। उसमें असली सोने की चूड़ियों की जगह नकली चूड़ियां थीं। महिला के अनुसार, ठग करीब 7 लाख रुपये की सोने की चूड़ियां लेकर फरार हो चुके थे।
घटना की शिकायत के बाद साकची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस वारदात में कितने लोग शामिल थे।





