गुमला

विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुमला की तीनों विधानसभा सीट पर होगा मतदान : डीसी

ख़बर को शेयर करें

गुमला: जिले के तीनों विधानसभा सीटों गुमला, सिसई और बिशुनपुर में चुनाव के पहले चरण में ही 13 नवंबर को मतदान होगा। गुमला जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने प्रेस वार्ता का आयोजन कर पूरे मामले की विस्तृत जानकारी दी।


भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार झारखंड में पहली बार मात्र दो चरणों में विधानसभा का चुनाव संपन्न होना हैं।


राज्य का गुमला जिला एक ऐसा जिला है जिसके अंतर्गत तीन विधानसभा सीट गुमला, सिसई और बिशुनपुर आता हैं।इन तीनों सीटों पर पहले चरण में ही 13 नवम्बर को मतदान होगा।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि चुनाव की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है। पहले चरण के लिए होने वाले चुनाव के लिए 25 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किया जाएगा। 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी जबकि 30 अक्टूबर को नाम वापसी होगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।