खेल-कूद

तिलक वर्मा की साहसिक पारी से भारत ने जीता रोमांचक मुकाबला, टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से आगे

ख़बर को शेयर करें

IND vs ENG 2nd T20i: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया. टीम इंडिया ने तिलक वर्मा की यादगार पारी की बदौलत मैच में रोमांचक जीत हासिल की. तिलक ने 55 गेंद पर नाबाद 72 रन बनाकर मैच को टीम इंडिया के नाम कर दिया. भारत ने 166 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को 19.2 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया.

भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया. इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 165 रन बनाए. इंग्लैंड के लिए जोस बटलर ने 45 और ब्रायडन कार्स ने 31 रन की पारी खेली. भारत के लिए अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए. इन दोनों के अलावा अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर और अभिषेक शर्मा को 1-1 सफलता मिली.

टीम इंडिया ने 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का तीसरा टी20 मैच 28 जनवरी को खेला जाएगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।