---Advertisement---

इंडियन ओवरसीज बैंक की आदित्यपुर शाखा का उद्घाटन

On: May 16, 2026 8:26 AM
---Advertisement---

सरायकेला:इण्डियन ओवरसीज बैंक की आदित्यपुर शाखा का उद्घाटन वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक श्री सुशांत कुमार भोई के द्वारा फीता काट कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अपने संबोधन में सुशांत कुमार भोई ने कहा की इण्डियन ओवरसीज बैंक आदित्यपुर शाखा आदित्यपुर क्षेत्र के अन्तिम व्यक्ति तक विभिन्न बैंकिंग उत्पाद के साथ पहुंचने का काम करेगा एवं आदित्यपुर क्षेत्र के सूक्ष्म ,लघु और मध्यम उद्योग के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से शाखा प्रबंधक ठाकुर दास मार्डी , दीपांकर टूडू, अभिन्नदन किशोर, रुपेश कुमार सिंह,प्रतीक्षा सिन्हा, मिनाक्षी बेहेरा,धीरज कुमार चौधरी,अरूण कुमार कण्डूलणा,आरती चौधरी आदि उपस्थित थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now