---Advertisement---

गढ़वा: योजनाओं की नियमित जांच और गति लाने का निर्देश

On: May 25, 2025 1:13 PM
---Advertisement---

गढ़वा: प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, गढ़वा कुमार नरेंद्र नारायण द्वारा बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रखंडस्तरीय संचालित हो रही विभिन्न विकास योजनाएं यथा आवास, मनरेगा, 15वें वित आदि की विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा बैठक के दौरान अपने सभी संबंधित पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों को अपने कर्तव्य के प्रति सचेत रहते हुए संबंधित पंचायत में चल रही योजनाओं का सतत पर्यवेक्षण करने एवं योजनाओं में गति लाने का निर्देश दिया गया।

साथ ही उन्हें बताया गया कि योजनाओं के कार्यन्वयन में किसी भी तरह की शिथिलता या लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। सभी संबंधित पंचायत सचिव ग्राम रोजगार सेवक के साथ समन्वय बनाते हुए कार्य करने का निर्देश दिया गया।

बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2023-24 मे अबुआ आवास की प्रगति एवं 2024-25 मे अबुआ आवास मे प्लिंथ लेवल तक की प्रगति, प्रधानमंत्री आवास योजना के भुगतान सम्बंधित मामले तथा मनरेगा में आम बागवानी से संबंधित विषयों पर समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

उक्त बैठक में मुख्य रूप से प्रधान सहायक राजीव दुबे, बीपीओ मनरेगा सरिता सिंह, आवास को-ऑर्डिनेटर सुमित पाठक, पंचायत सचिव विनोद गुप्ता, चंद्रदेव तिवारी, सुरेश चौधरी, विजय यादव, परमानंद राम, अमित कुमार, आशीष कुमार, सीमा कुमारी, रूपा कुमारी तथा सभी संबंधित रोजगार सेवक उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now