जमशेदपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, जिला पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी एवं जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत पंचायत क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन बागबेड़ा मण्डल कांग्रेस के अन्तर्गत बागबेड़ा पंचायत में मण्डल अध्यक्ष राजनारायण यादव के अध्यक्षता में पोस्तूनगर ग्राम में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतयात्री अमरजीत नाथ मिश्रा, विशिष्ट अतिथि प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष ठाकुर शामिल हुए।
चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने कहा कि भाजपा सरकार ने महात्मा गाँधी राष्ट्रीय गारंटी रोजगार अधिनियम 2005 (मनरेगा) को छिन्न-भिन्न करते हुए मुल स्वरूप को ही बदल कर मजदूर के रोजगार को ही समाप्त करने पर तुल गई है। कांग्रेस सरकार में 90% केंद्र सरकार राशि उपलब्ध कराती थी, लेकिन मोदी सरकार ने केंद्र का हिस्सा 60% कर के राज्य सरकार को 40% राशि के चक्कर में डाल दिया है।
कांग्रेस पार्टी ने ठाना है कि पंचायत एवं ग्राम स्तर पर पहुँच कर मजदूरों के हकों को हर हाल में दिलाने के लिए मनरेगा को मुल रूप में वापस लाने के लिए कटिबद्ध है। यह संग्राम अब पंचायत-पंचायत तक गुंजेगी। चौपाल में काफी संख्या में ग्रामीण एवं मजदूरों ने बातों को सुन कर लाभ उठाया।
इस अवसर पर बागबेड़ा पंचायत अध्यक्ष करम दयाल मुण्डा, मण्डल अध्यक्ष गदडा अनिरुद्ध कुमार पुरी, ओमप्रकाश, रवि यादव एवं ग्रामवासी शामिल हुए।
भवदीय
संजय सिंह आजाद
कार्यालय प्रभारी
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी










