---Advertisement---

जमशेदपुर: डीसी ने नजारत एवं स्थापना शाखा का किया निरीक्षण, महत्वपूर्ण संचिका, पंजी की जांच कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

On: April 16, 2025 12:41 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा नजारत एवं स्थापना शाखा का निरीक्षण कर सरकारी दस्तावेजों, पंजी एवं संचिकाओं का अवलोकन किया गया। इस दौरान उन्होने आगत-निर्गत पंजी, रोकड़ पंजी, संचिका, सी.एन.सी रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर, इंडेक्स रजिस्टर आदि महत्वपूर्ण रिकॉर्ड संधारण की जांच की तथा कमियों को रेखांकित करते हुए उसे अद्यतन करने, सरकारी नियमावली के अनुरूप संचिकाओं का संधारण करने के निर्देश दिए।

सरकारी राशि के माध्यम से क्रय की गई सामग्रियों आदि का उचित तरीके से संचिका, भंडार पंजी में संधारण नियमित रूप से करने के निर्देश दिए । साथ ही समय-समय पर वित्त विभाग और सरकार के द्वारा दिए गए गाइडलाइन का अक्षरश: अनुपालन करने का निर्देश निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों को दिया । वहीं, सरकार के द्वारा जारी महत्वपूर्ण संकल्प, गाइडलाइन को गार्ड फाइल में संधारित करने के निर्देश दिए।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा दोनों शाखा में प्रतिनियुक्त मानव श्रम बल की उपलब्धता की समीक्षा के अलावा दैनिक उपस्थिति पंजी की जांच की गई। उन्होने स्पष्ट निर्देश दिया कि कर्मी ससमय कार्यालय आएं और अपना बायोमीट्रिक उपस्थिति जरूर दर्ज करें। कर्मियों के बीच कार्य के बंटवारे की जानकारी ली। वहीं, निरीक्षण के दौरान उन्होने कार्यालय परिसर की समुचित साफ-सफाई, कार्यावधि का समुचित उपयोग करते हुए कार्यों का संपादन करने के निर्देश दिए।

मौके पर एडीसी श्री भगीरथ प्रसाद, नजारत उप समाहर्ता श्री डेविड बलिहार, कार्यपालक दण्डाधिकारी श्री चंद्रजीत सिंह व अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई:थानेदार के सस्पेंड होते ही अपराधी मनीष गिरफ्तार

जमशेदपुर में आतंकी हमले की आशंका, इंटरपोल ने राज्य सरकार को दी रिपोर्ट,मचा हड़कंप

झारखंड: आइसक्रीम फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने 7 को दबोचा

संस्थापक दिवस पर टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन बोले,कर्मियों की संख्या 15 लाख होगी, महिला और युवाओं को मिलेगा रोजगार

संस्थापक दिवस: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अनूठी पहल,जे एन टाटा की प्रतिमा का अनावरण,10000 दीपों से श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर

झारखंड के उद्योग धंधों मजदूरों के दिन बहुरेंगे,सीएम हेमंत और टाटा ग्रुप चेयरमैन आमने-सामने बैठे,11000 करोड़ निवेश को हरी झंडी