---Advertisement---

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय जीयर स्वामी जी का दर्शन कर लिया आशीर्वाद..

On: July 13, 2023 11:43 AM
---Advertisement---

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):- राज्य के जाने माने पर्यावरणविद सह प्रदेश के पूर्व मंत्री सह जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय व भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने बुधवार को पूज्य संत श्री श्री 1008 श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर कथा श्रवण किया। इस दौरान सरयू राय ने जमशेदपुर में अर्धनिर्मित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर के जीर्णोद्धार के विषय में चर्चा कर मार्ग दर्शन मांगा। गुरुवार को प्रातः कालीन मंगला आरती में भी हिस्सा लिया।

इस क्रम में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ समिति की ओर से संरक्षक मंडल के सदस्य शारदा महेश प्रताप देव की अगुवाई में समिति के पदाधिकारियों ने सरयू राय व धर्मेंद्र तिवारी को स्मृति चिन्ह व पुस्तक प्रदान कर सम्मानित किया। मौके पर समिति अध्यक्ष वीरेंद्र चौबे उर्फ लाल चौबे, उपसचिव सुनील कुमार चौबे, लेखा प्रभारी धीरेन्द्र चौबे, सह मीडिया प्रभारी राधेरमण चौबे, स्वागत समिति के सदस्य राजेश कुमार देव उर्फ राजू सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

एसआईआर प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध बनाने की आवश्यकता : राहुल बल

झारखंड सरकार की इंटर्नशिप योजना के तहत वीमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने बागबेड़ा के नवाचारों का किया अध्ययन

जेन-जी और छोटे शहरों के ग्राहकों ने बदली फूड कॉमर्स की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की फूड कैटेगरी 50 प्रतिशत बढ़ी

वर्ल्ड प्रीमियर में दिखी नई निसान टेक्टॉन की झलक: सबसे अलग पहचान के साथ नया रास्ता बनाने आ रही है नई एसयूवी

समाजसेवी स्व० केदार महतो को 18 वीं पुण्यतिथि पर जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम ने दी श्रद्धांजलि

मझिआंव पुलिस ने पशु क्रूरता व गोवंश संरक्षण अधिनियम के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा