---Advertisement---

जमशेदपुर:विश्व पोलियो दिवस पर विशाल जन-जागरूकता रैली का आयोजन

On: November 2, 2025 3:49 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:विश्व पोलियो दिवस (24 अक्टूबर) पूरी दुनिया को पोलियो-मुक्त समाज बनाने की दिशा में चल रहे प्रयासों को रेखांकित करने और इस मुहिम में अग्रिम पंक्ति में कार्य कर रहे लोगों के अथक योगदान को सम्मानित करने का अवसर प्रदान करता है।

इस वर्ष की थीम — “एंड पोलियो: एवरी चाइल्ड, एवरी वैक्सीन, एवरीवेयर” — इस संदेश को दोहराती है कि कोई भी बच्चा, कहीं भी, टीकाकरण से वंचित न रहे।

त्योहारों के कारण रोटरी जिला 3250 द्वारा पोलियो दिवस रैली को पहले स्थगित किया गया था लेकिन फिर 2 नवंबर को भव्य रैली निकाली गई।

इस अवसर पर जमशेदपुर की नौ रोटरी क्लबों — रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट, जमशेदपुर ईस्ट, जमशेदपुर मिडटाउन, जमशेदपुर स्टील सिटी, जमशेदपुर फेमिना, जमशेदपुर दलमा, जमशेदपुर, और जमशेदपुर नेक्स्टजेन — ने संयुक्त रूप से शामिल थे।

यह रैली रोटरी टाइम्स स्क्वायर, बिष्टुपुर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग से लगभग दो किलोमीटर तक निकाली गई। रैली का शुभारंभ रोटेरियन बच्चू मास्टर द्वारा किया गया, जो जमशेदपुर में पोलियो उन्मूलन मिशन के प्रारंभिक दिनों से जुड़े रहे हैं।

इस अवसर पर रीजन डायरेक्टर रोटेरियन शरद चंद्रन, पीडीजी डॉ. भारत, रोटेरियन तनेजा, असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन डी. एन. जेना, पास्ट एजी रोटेरियन अंजनी निधि, तथा अध्यक्ष रोटेरियन अशोक झा ने अपने विचार व्यक्त किए और विशेष संवाददाता रोटेरियन विद्या तिवारी से बातचीत की।

रैली में बड़ी संख्या में रोटरैक्टर्स और इंटरैक्टर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे कार्यक्रम में ऊर्जा और जोश का संचार हुआ। उत्कृष्ट भागीदारी के लिए रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर, रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट और रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर मिडटाउन को प्रशस्ति ट्रॉफी प्रदान की गई।

यह आयोजन न केवल पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रतीक रहा, बल्कि समाज में सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को भी सशक्त रूप से अभिव्यक्त करता है।
उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट रोटरी इंटरनेशनल जिला 3250 ने दी।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें