---Advertisement---

जमशेदपुर:बिष्टुपुर से अपहृत बच्चा मिला, एक गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी, परिजनों ने सिटी एसपी को किया सम्मानित

On: October 12, 2025 7:41 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के रामदास भट्टा से ठेकेदार के नाबालिक बेटे का मुर्शिदाबाद के मजदूरों ने अपहरण कर लिया था। इस मामले में पुलिस के त्वरित एक्शन से बच्चा सकुशल बरामद हो गया है। पुलिस ने एक अपहरण कर्ता को गिरफ्तार भी किया है बाकी की तलाश में छापामारी जारी है। इधर परिजनों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई पर टीएसपी को सम्मानित किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसारगिरफ्तार युवक का नाम शेख सादुल है, जो पेशे से ड्राइवर है।

पुलिस के अनुसार, जिस स्कार्पियो गाड़ी से बच्चे को अपहरण कर मुर्शिदाबाद ले जाया गया था, वह सादुल ही चला रहा था। साकची स्थित एसएसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि इस अपहरण में अमीन शेख समेत तीन अन्य आरोपी भी शामिल हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें मुर्शिदाबाद में लगातार छापेमारी कर रही हैं।
सिटी एसपी ने बताया कि अपहरण की वजह पैसों का लेन-देन विवाद था। जिन मजदूरों ने बच्चे का अपहरण किया, वे अपहृत बच्चे आरिश गद्दी के पिता फिरदौस गद्दी के भाई फिरोज गद्दी की कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करते थे। मजदूरों का कुछ भुगतान बकाया था, जिसे लेकर विवाद हुआ। इसी विवाद के चलते उन्होंने बच्चे को आइसक्रीम खिलाने और घुमाने के बहाने अपने साथ ले लिया।
मजदूर बच्चे को रामदास भट्टा से लेकर चेपा पुल होते हुए पटमदा मार्ग से मुर्शिदाबाद निकल गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्धों की पहचान की और मुर्शिदाबाद में छापेमारी कर मुख्य आरोपी शेख सादुल को गिरफ्तार कर लिया।

बाकी आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस ने दावा किया है कि उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्रेस वार्ता के बाद बच्चे के परिजनों ने सिटी एसपी कुमार शिवाशीष को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव,हद हो गई,संयोजक गुरचरण सिंह बिल्ला उतरे सत्ता पक्ष के प्रचार में!वीडियो वायरल

रामगढ़ आर्मी कैंट में फर्जी भर्ती में शामिल जालसाज गिरफ्तार

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव, सीजीपीएससी प्रतिनिधियों ने प्रधान पद के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल को वोटर लिस्ट सौंपी

रांची डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच एनकाउंटर,अपराधी के दोनों पैरों में लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल

रामगढ़ में सनसनी,कई ज्वेलरी दुकानों से तकरीबन एक करोड़ की डकैती, दो डकैत पकड़ाए,जमकर धुनाई