---Advertisement---

बुद्धा पब्लिक स्कूल में आर्ट एंड कल्चरल प्रोग्राम का आयोजन

On: October 12, 2025 6:57 AM
---Advertisement---

सिल्ली : बुद्धा पब्लिक स्कूल सिल्ली में शनिवार को एक रंगारंग आर्ट एंड कल्चरल प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से कक्षा दसवीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगी दिये और रंग-बिरंगे कलश बनाए, जो आकर्षण का केंद्र बने। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक रणधीर कौशिक और प्राचार्य वी सुधीर राव ने बच्चों को संबोधित करते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की।

विद्यालय के निदेशक रणधीर कौशिक ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्राचार्य वी सुधीर राव ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति और कला को बचाए रखने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहिए।

कार्यक्रम में गोबिन्दर सिंह, अंजलि कुमारी, नकुल बड़ाईक, प्रतिमा देवी, सुषमा सिंह, समीता कुमारी, प्रिया दूबे, जितेन्द्र महतो, सुमंत कुमार, राहुल भद्रा, लंकेश्वर और बिपुल रॉय समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:रंगदारी की खातिर कपड़ा व्यापारी के घर में घुसकर फायरिंग,आधा दर्जन अपराधी हथियार के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े

जमशेदपुर:मानगो के पारडीह में एस्बेस्टस काट गल्ले दुकान से 50000 नकदी और सामानों की चोरी

झारखंड डीजीपी तदाशा मिश्रा के समक्ष बड़ी संख्या में नक्सली हथियार के साथ करेंगे आज सरेंडर, देखें सूची

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हों युवा, तभी बचेगी जिंदगी : एसपी आशुतोष शेखर

जमशेदपुर:भाजपा परसुडीह मंडल की परिचय बैठक संपन्न,नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा का भव्य स्वागत

जमशेदपुर: एग्रीको हेल्थ अवेयरनेस संस्था के तत्वाधान में 13 मई से चल रहे समर कैंप में रेन डांस व बाथ टब डांस आयोजित