---Advertisement---

जमशेदपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस पर बच्चों ने मेजर ध्यानचंद व पेरिस ओलंपिक के पदक विजेताओं को किया याद

On: August 29, 2024 4:28 PM
---Advertisement---

गालूडीह / जमशेदपुर: हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर पूरे भारतवर्ष में राष्ट्रीय खेल दिवस में रूप में मनाया जाता है। गालूडीह स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, धातकीडीह के दिन की शुरुआत देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को याद कर किया गया। प्रार्थना सभा में मेजर ध्यानचंद के जादुई खेल को याद करते हुए उनके प्रेरक जीवनी से बच्चों को रूबरू करवाया गया।

ध्यानचंद के खेल, ओलंपिक में लगातार 8 बार स्वर्ण पदक विजेता भारतीय हॉकी की बादशाहत, जर्मनी के तानाशाह हिटलर के सामने ध्यानचंद के ना झुकने की प्रेरक कहानी हम सभी को हमेशा प्रेरित करती है। वही 2024 में भारतीय क्रिकेट टीम के T20 चैंपियन बनने, भारतीय हॉकी टीम के पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने, नीरज चोपड़ा के रजत पदक जीतने समेत मनु भाखर, सरबजोत सिंह, स्वप्निल कुशाले व अमन सहरावत के कांस्य पदक जीतने के बारे में बच्चों को बताया गया। खिलाडियों के सफलता की कहानी के माध्यम से बच्चों को यह बतलाने की कोशिश की गई कि पढ़ाई के अलावा खेल के क्षेत्र में भी कड़ी मेहनत कर सफलता पाई जा सकती है।

मिक्स जेंडर क्रिकेट मैच के दौरान नीरज चोपड़ा एकादश की कप्तान नेहा हांसदा व सागेन सोरेन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित मनु भाकर एकादश ने निर्धारित पांच ओवर्स में चार विकेट के नुकसान पर 27 रन बनाए। नीरज चोपड़ा एकादश लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 22 रन बना सकी। मनु एकादश ने 5 रनों से मैच जीत लिया। शानदार बल्लेबाजी कर नाबाद 14 रन बनाने वाले मनु एकादश के राहुल सोरेन को बैटर ऑफ द मैच चुना गया। वही शानदार 3 विकेट लेने वाली शेफाली मुंडा को बॉलर ऑफ़ द मैच चुना गया।

मिक्स जेंडर क्रिकेट मैच के ठीक बाद दोनों टीमों ने फुटबाल मुकाबले में अपना हाथ आजमाया। 10-10 मिनट के दो हाफ वाले मैच में मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। दूसरे हाफ के आखिरी मिनट में नीरज चोपड़ा एकादश के कप्तान आमिर हांसदा ने शानदार फॉरवर्ड शॉट से गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचाकर अपनी टीम को 1-0 से मैच जीता दिया।

मिक्सजेंडर क्रिकेट मैच में मनु भाकर एकादश 5 रनों से विजेता रही, वही मिक्स जेंडर फुटबाल मैच में नीरज चोपड़ा एकादश 1-0 से विजयी रही। खेल के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

मिक्स जेंडर क्रिकेट टूर्नामेंट की परिकल्पना निश्चय के संस्थापक तरुण कुमार से प्रेरित है, इसे सबसे पहले 2018 में रांची में आयोजित किया गया था। उनके इस प्रयास को क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की भी सराहना मिल चुकी है, एक खेल प्रतियोगिता में सचिन ने मिक्स जेंडर क्रिकेट टूर्नामेंट को देश की सबसे बेहतर खेल कहानी के रूप में चुना था। इसके पुरस्कार स्वरूप सचिन तेंदुलकर के ऑटोग्राफ युक्त बल्ला तरुण को मिला था।

मध्य विद्यालय धातकीडीह में खेल दिवस के आयोजन में विद्यालय प्रबंधन, मेमोरी मेकर्स स्टूडियो व निश्चय फाउंडेशन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक साजिद अहमद, निखिल धावड़िया, सिंगो सोरेन, निश्चय फाउंडेशन के संस्थापक तरुण कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता सोमाय लोहार, मेमोरी मेकर्स स्टूडियो, जमशेदपुर के राहुल कुमार, गंजेंद्र कुमार, सिम्पी पिंगुआ, विशाल दास समेत विद्यालय की नव निर्वाचित विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:44 वर्षों के ठहराव को खत्म करने के संकल्प के साथ गौरव गोयल ने तेज किया जनसंपर्क

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

परसुडीह निवासी जोमैटो डिलीवरी बॉय की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

सीपीएम ने मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता को दिया समर्थन,जनहित में रखा मांग पत्र

गोलमुरी: किसी बड़े कांड को अंजाम देने की फिराक में लगे 7 को पुलिस ने दबोचा, पिस्टल, कारतूस बरामद