

श्री मंडल ने इस आशय की शिकायत करते हुए कहा है कि बड़ी अफसोस की बात है पूर्वी सिंहभूम जिला अन्तर्गत गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड कार्यालय के 55 पंचायतों में अब तक आधार आधारित बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली पंचायत सचिवालय में अधिष्ठापित नहीं किया गया है। जिसके कारण पंचायत सचिव अपनी मनमर्जी के तहत पंचायत सचिवालय ना के बराबर आम जनता के कार्य करने हेतु आना-जाना कर रहे हैं और पंचायत सचिव के द्वारा सरकार के आदेश का घोर अवहेलना किया जा रहा है।
संबंधित समाचार
Pratap Singh
November 6, 2026




