---Advertisement---

जमशेदपुर: मानगो थाना परिसर में दो पक्ष भिड़े, तोड़फोड़; 3 पुलिसकर्मी घायल

On: December 15, 2025 11:38 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: मानगो थाना परिसर में रविवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दो गुटों के लोग थाने के अंदर ही आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते मामला इतना बिगड़ गया कि थाना कार्यालय में रखी फाइलों का रैक जमीन पर गिर पड़ा, कुर्सियां टूट गईं और पूरा ऑफिस अस्त-व्यस्त हो गया। इस घटना में तीन पुलिसकर्मियों को भी हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में लिया है।

सड़क विवाद से थाने तक पहुंचा मामला


प्रारंभिक जांच के अनुसार, विवाद की जड़ रविवार रात करीब 8:30 बजे मानगो रोड नंबर-1 पर हुई कार टक्कर की घटना बताई जा रही है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले सड़क पर कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। सड़क पर हुई झड़प में दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। इसके बाद शिकायत दर्ज कराने के लिए दोनों गुट मानगो थाना पहुंचे।

थाने में आमने-सामने आते ही भिड़ंत


थाने के भीतर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और पहले से चला आ रहा विवाद फिर से उग्र हो उठा। देखते ही देखते थाना परिसर में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान न केवल तोड़फोड़ हुई, बल्कि थाना परिसर में लगे मंदिर की संरचना भी गिर गई। कई कुर्सियां क्षतिग्रस्त हो गईं और जरूरी दस्तावेज व फाइलें इधर-उधर बिखर गईं। फाइल रखने वाले स्टैंड को भी नुकसान पहुंचा।

स्थिति संभालने में पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत


हालात बेकाबू होते देख पुलिस को स्थिति संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। अतिरिक्त बल के रूप में क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) को बुलाया गया। सूचना मिलते ही डीएसपी हेडक्वार्टर-1 भोला प्रसाद भी मानगो थाना पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी लेते हुए जांच शुरू की।

दोनों पक्षों के अलग-अलग आरोप


एक पक्ष के साद सईद खान ने आरोप लगाया है कि कार टकराने के बाद सायान अहमद ने अपने साथियों अंजू और सरफराज के साथ मिलकर उन पर हमला किया। आरोप है कि उस्तरा से किए गए हमले में सैफ अली और अमीर आलम घायल हुए।
वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से मुख्तार अहमद का कहना है कि सायान अपने साथियों के साथ कार से जा रहा था, तभी रहमत खान और उनके बेटों ने कार पर पथराव कर दिया। इस घटना में संजू गंभीर रूप से घायल हो गया।

चार लोग हिरासत में, जांच जारी


पुलिस ने घटना में शामिल चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल मानगो थाना परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की मुख्य सलाहकार जसवंत कौर के निधन से सिख समाज में शोक की लहर

जुगसलाई की समस्याओं को लेकर नप कार्यालय अभियंता को सेवा ही लक्ष्य संस्था ने मांग पत्र सौंपा

आरकेएफएल फाउंडेशन और उर्विता संस्था के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों का विशाल आर्ट मेला “सपनों का कैनवास” हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जमशेदपुर:असामाजिक तत्वों का मनोबल हाई,करनडीह गैरेज में लगाई आग,तीन कारें खाक

सशक्तिकरण को लेकर जिला कांग्रेस की कदमा सोनारी प्रखंड में बैठक,मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बना गुप्ता थे मौजूद

जुगसलाई गौरी शंकर रोड काली स्थान रोड स्थित शिव मंदिर प्रांगण में सेवा ही लक्ष्य संस्था ने बांटा कंबल