लातेहार

मनिका: खरवार आदिवासी एकता संघ ने जरूरतमंदों के बीच किया कंबल का वितरण

ख़बर को शेयर करें

अभय मांझी


लातेहार: मनिका प्रखंड के सिंजो पंचायत में, पूर्व जिला परिषद सदस्य महेश सिंह के आवास परिसर में खरवार आदिवासी एकता संघ के बैनर तले आदिवासी असहाय एवं वृद्ध पुरुष-महिलाओं के बीच कंबल वितरण किया गया। कंबल वितरण से पूर्व स्वतंत्रता सेनानी नीलांबर-पीतांबर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के दौरान जलपान की भी व्यवस्था की गई थी।



मौके पर उपस्थित खरवार समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य महेश सिंह ने कहा कि कंबल वितरण का मुख्य उद्देश्य समाज को एकजुट कर आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज को सशक्त बनाना, पलायन रोकना तथा शिक्षा सहित मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना संघ की प्राथमिकता है। खरवार आदिवासी एकता संघ निरंतर प्रयासरत है कि परिवारों को आवश्यक सुविधाएँ मिलें, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो और जीवनयापन बेहतर हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में संघ समाज के हित में और भी महत्वपूर्ण कदम उठाएगा।


कार्यक्रम का संचालन अमृत सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष महेश सिंह, जिला अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह, प्रखंड अध्यक्ष (मनिका) सहायक सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष देवमुनी देवी, प्रखंड कोषाध्यक्ष विजय सिंह, पंचायत समिति सदस्य डोंकी सुषमा देवी, मीडिया प्रभारी योगेंद्र सिंह, बिगन सिंह, कमेश सिंह, सूर्यदेव सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।