---Advertisement---

Jharkhand Weather: झारखंड में 12 से 15 जुलाई तक सभी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

On: July 11, 2025 3:13 AM
---Advertisement---

Jharkhand Weather: झारखंड में सक्रिय मानसून का असर लगातार देखने को मिल रहा है। राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में पिछले पंद्रह दिनों से लगातार वर्षा हो रही है। राजधानी रांची में मानसून ने कहर बरपाया है जिससे पिछले दस वर्षों में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई है। राजधानी और आसपास के जिलों में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने झारखंड के सभी 24 जिलों में भारी बारिश और कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम अलर्ट में कहा गया है कि 12 से 15 जुलाई तक झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होगी। कुछ जगहों पर वज्रपात होने की आशंका है।

झारखंड में अब तक 482.8 मिलीमीटर मानसून की बारिश हुई है, जो सामान्य से 69 फीसदी अधिक है। झारखंड में 1 जून से 10 जुलाई के बीच 285.6 मिलीमीटर वर्षा को सामान्य वर्षा माना जाता है। सबसे अधिक मानसून की बारिश पूर्वी सिंहभूम में हुई है। यहां 852.3 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से 159 फीसदी अधिक है। वहीं 1 जून से 10 जुलाई तक रांची में सामान्य वर्षापात 296.1 मिमी की तुलना में 736.4 मिमी वर्षापात हो चुका है। वहीं, सबसे कम गढ़वा में 215.6 मिमी वर्षापात की तुलना में 150.7 मिमी वर्षापात हुआ है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची में दिनदहाड़े हिट एंड रन, मर्सिडीज चालक ने युवक को बोनट पर लटकाकर दौड़ाई कार, होमगार्ड जवानों को भी रौंदने की कोशिश; खौफनाक वीडियो आया सामने

पलामू: मेले में गोलगप्पा खाना पड़ा भारी, 250 से अधिक लोग बीमार

पंजाब के सीएम भगवंत मान को दुनिया का सबसे खतरनाक जहर ‘पोलोनियम-210’ देने का दावा, सांस लेने में दिक्कत के बाद भर्ती, अब अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी

झारखंड विधानसभा के पंचम बजट सत्र 18 फरवरी से 19 मार्च निषेधाज्ञा लागू,ये रहेगी मनाही

लातेहार: मालगाड़ी की टक्कर से हाथी के बच्चे की मौत, चार घंटे ठप रहा रेल परिचालन

लातेहार: निलंबित सीओ प्रमोद कुमार को जुर्माना लेकर छोड़ा, थार का इंश्योरेंस-पॉल्यूशन फेल