

विधायक मंगल कालिंदी एवं जिला परिषद का प्रयास लाया रंग
जमशेदपुर:गोविंदपुर हाउसिंग कॉलोनी में कचरा निस्तारीकरण एक बड़ी समस्या थी। अर्ध शहरी क्षेत्र होने के कारण जनसंख्या घनत्व बहुत ज्यादा होने के कारण कचरे का निष्पादन नहीं हो पा रहा था। बीमारियों का खतरा बना हुआ था। विगत 2 वर्षों से जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष द्वारा JNAC से शुल्क के आधार पर मांग की जा रही थी, स्थानीय विधायक मंगल कालिंदी ने समस्या की गंभीरता को देखते हुए JNAC से त्रिपक्षीय वार्ता कर पहले चरण में 2 गाड़ी के माध्यम से हाउसिंग कॉलोनी से इसकी शुरूआत की गई है।
इस संबंध में विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि अभी 2 गाड़ी के माध्यम से कचरा का कलेक्शन किया जा रहा है आने वाले दिनों में आवश्यकता के अनुसार योजना को प्राइवेट कॉलोनी में भी किया जाएगा एवं विधायक फंड से 2 और अतिरिक्त गाड़ी की व्यवस्था की जायेगी। हमारा प्रयास गोविंदपुर के साथ साथ आने वाले दिनों में परसुडीह, घोड़ाबांधा क्षेत्र में भी। योजना को शुरू करने की है।
सर्वप्रथम JNAC के सुपरवाइजर द्वारा घर घर जा कर सर्वे फॉर्म भरा जाएगा, जिसके बाद प्रत्येक घर को एक उपभोक्ता क्रमांक दिया जाएगा एवं शिकायत के लिए ऑन लाइन पोर्टल भी दिया जाएगा।
JNAC के द्वारा सर्वप्रथम 100 रुपया शुल्क निर्धारित किया गया था, मगर विधायक मंगल कालिंदी के प्रयास से प्रत्येक घर से 80 रुपया एवं दुकानों से 100 रुपया शुल्क लेने पर सहमति बनी।
संबंधित समाचार
Akash Lohra
October 25, 2026





