---Advertisement---

स्वामी प्रसाद मौर्य पर करणी सेना का हमला, युवक ने माला पहनाने के बाद मारा थप्पड़

On: August 6, 2025 9:53 PM
---Advertisement---

रायबरेली: उत्तरप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य को करणी सेना के एक कार्यकर्ता ने थप्पड़ मार दिया। ये घटना तब हुई जब मौर्य रायबरेली पहुंचे थे। रोहित द्विवेदी नाम के युवक ने पहले मौर्य को माला पहनाई और फिर पीछे से सिर पर हाथ मारा। मौर्य की चीख सुनकर समर्थकों ने हमलावर को पकड़ लिया और पीट-पीटकर घायल कर दिया। हमलावर ने हमले का कारण मौर्य के ब्राह्मण जाति, सनातन धर्म और भगवान राम के खिलाफ दिए गए बयानों को बताया। स्वामी प्रसाद फतेहपुर जा रहे थे। रास्ते में रायबरेली में रुके थे। तभी उन पर हमला हुआ। घटना मिल एरिया थाना क्षेत्र के सारस चौराहे की है।

रोहित द्विवेदी के साथ में एक और लड़के को भी पीटा गया है। पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों लड़कों को बचाया। हमले के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य का काफिला फतेहपुर रवाना हो गया। पुलिस द्वारा दोनों को गिरफ्तार कर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने खुद पर हुए हमले को लेकर योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में गुंडाराज और ठाकुरों को खुली छूट मिल चुकी है। मौर्य ने करणी सेना के कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया और कहा कि पुलिस की मौजूदगी में ही गुंडे बेखौफ हैं, जिससे स्पष्ट है कि क़ानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने सीधा आरोप लगाया कि हमला करने वाले योगी आदित्यनाथ की बिरादरी (ठाकुर) से हैं, इसलिए सरकार चुप है और उन्हें क़ानून तोड़ने की छूट मिली हुई है। मौर्य ने कहा कि यही उत्तर प्रदेश का जंगलराज है, जो अब सबके सामने आ चुका है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पाइल्स ऑपरेशन के बाद नहीं मिली छुट्टी, लोको पायलट ने अधिकारी के सामने उतार दी पैंट, VIDEO वायरल

पति की घिनौनी हरकत! पत्नी की ऑनलाइन बोली लगाई, इंटरनेट पर डाली अश्लील तस्वीरें और फोन नंबर

यूपी:यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर गंभीर हमला करने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़,1 लाख का इनामी जिशान ढेर

लखनऊ: हृदय विदारक कांड,बेटे ने बाप को बहन के सामने मारी गोली,शव को काट काट कर ड्रम में भरा और…!

जयमाला के दौरान सेल्फी लेने पर भड़का दूल्हा, दुल्हन को मारी लात, ससुर को भी पीटा, फिर बाराती-घराती भिड़े; कई घायल

कासगंज में दिल्ली के बुराड़ी जैसा कांड: बच्चों को जहर दिया, पत्नी का गला काटा, फंदे से झूल रहा था पति; बंद मकान में 5 शव मिलने से सनसनी ‌