---Advertisement---

केतार : उप विकास आयुक्त ने प्रखंड कर्मी व जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक

On: May 27, 2024 2:09 PM
---Advertisement---

सुरज वर्मा

केतार(गढ़वा):– प्रखंड कार्यालय  केतार के सभागार कक्ष में सोमवार को उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्र ने प्रखंड कर्मियों और जनप्रतिनिधियों के साथ अबुआ आवास योजना का क्रियान्वयन को लेकर बैठक की। उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त ने पंचायतवार सभी मुखिया से अबुआ आवास निर्माण की समीक्षा की। इसमें अबुआ आवास में प्लिंथ की स्थिति, पहली और दूसरी किश्त का भुगतान, मजदुरी भुगतान के बारे में प्रखंड कर्मियों और मुखिया से जानकारी ली। उन्होंने अबुआ आवास योजना में तेजी लाने का निर्देश दिया।जनप्रतिनिधियों और  मुकुन्दपुर पंचायत के मुखिया मुंगा साह ने उप विकास आयुक्त को गुलदस्ता अंग वस्त्र भगवती का प्रतीमा भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सावित्री कुमारी, पंचायत सचिव आदित्य कुमार, आयुषी चौबे, सुरेश राम नवल-किशोर यादव, जेई राजीव कुमार, सत्यम कुमार, आनंद कुमार,अमर भारती, रोजगार सेवक धीरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा,विनय कुमार, राकेश कुमार,मुखिया मुंगा साह, प्रमोद कुमार, बसंती देवी, मुनि देवी, श्याम सुंदर बैठा, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

निर्माणाधीन फोरलेन बना जानलेवा: भीषण हादसे में युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

रामनवमी शांतिपूर्ण संपन्न होने पर पुलिस का सम्मान, थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार बोले—जनता के सहयोग से ही संभव हुआ सफल आयोजन

श्री बंशीधर नगर: रामनवमी पर सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन चौकस, ड्रोन से होगी निगरानी; अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई

श्री बंशीधर नगर: नवरात्र में देवी धाम में गूंजे जयकारे, मां दुर्गा का पूजन कर विधायक अनंत प्रताप देव ने उतारी आरती

श्री बंशीधर नगर: ब्याहुत कलवार समाज ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों को किया सम्मानित

श्री बंशीधर नगर: चैत्र नवरात्रि पर संध्या आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़