गार्ड्स की जमानत अर्जी पर भी सुनवाई पूरी, रौशन आनंद मामले में भी निर्णय सुरक्षित
पटना: फायरिंग मामले में खान सर की ओर से पटना सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई है। मामले में सुनवाई के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। इस घटनाक्रम के बाद मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
जानकारी के अनुसार, मामले में फायरिंग के आरोप में गिरफ्तार दोनों सुरक्षा कर्मियों की ओर से भी जमानत के लिए आवेदन दिया गया था। अदालत ने उनकी जमानत याचिका पर भी सुनवाई पूरी कर निर्णय सुरक्षित रख लिया है।
वहीं इस मामले से जुड़े रौशन आनंद की ओर से दायर याचिका पर भी सुनवाई हुई। कोर्ट ने इस मामले में भी तत्काल फैसला नहीं सुनाते हुए आदेश सुरक्षित रख लिया है।
फिलहाल सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत के फैसले का इंतजार किया जा रहा है। मामले से जुड़े आगामी निर्णय पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
फायरिंग मामले में खान सर ने दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित














