खूंटी

खूंटी: 2 अफीम तस्कर गिरफ्तार, 72 लाख का डोडा जब्त

ख़बर को शेयर करें

खूंटी: अवैध अफीम के खिलाफ खूॅंटी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। कार्रवाई के दौरान मुरहू पुलिस ने हेठगोवा हॉकी मैदान के पास जंगल से दो तस्करों को डोडा से पाउडर बनाते गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने लगभग 449 किलो डोडा जब्त किया है। इसके साथ ही डोडा पिसा हुआ लगभग 35 किलो पाउडर, डोडा पीसने वाली मशीन, तराजू और 22 हजार नकद बरामद किया गया है। बरामद डोडे की बाजार मूल्य लगभग 72 लाख बताई जा रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।