---Advertisement---

रांची के वीर सपूत अजय लकड़ा को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, शव देखते ही मां हुई बेहोश

On: January 25, 2026 12:59 PM
---Advertisement---

रांची: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में 22 जनवरी को सैन्य वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गया था। इस दर्दनाक हादसे में देश के 10 वीर जवान शहीद हो गए। इन शहीदों में झारखंड की राजधानी रांची के तिरिल बस्ती स्थित लाबेद गांव के रहने वाले अजय लकड़ा भी शामिल थे।


शहीद अजय लकड़ा का पार्थिव शरीर शुक्रवार देर रात विशेष विमान से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट लाया गया। एयरपोर्ट पर राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, सेना के वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान माहौल बेहद गमगीन रहा।


शनिवार को शहीद अजय लकड़ा का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाबेद, (तिरिल बस्ती) लाया गया, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई के समय गांव का हर शख्स भावुक नजर आया। भारत माता की जय, शहीद अजय लकड़ा अमर रहें जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

शहीद की मां अपने बेटे की अंतिम झलक देखकर बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। रोते-बिलखते हुए उन्होंने कहा कि अब उनका सहारा कौन बनेगा और बेटे द्वारा देखे गए सपनों का क्या होगा। मां ने बताया कि अजय ने फोन पर वादा किया था कि मार्च या अप्रैल में छुट्टी लेकर घर आएंगे, पुराने कच्चे मकान की जगह नया पक्का मकान बनाएंगे और फिर शादी करेंगे। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।


परिवार ने बताया कि वर्ष 2003 में ही अजय के पिता का निधन हो गया था। इसके बाद मां ने सड़क किनारे हड़िया बेचकर किसी तरह बच्चों का पालन-पोषण किया। गरीबी और संघर्ष के बावजूद अजय के मन में बचपन से ही देश सेवा का जज्बा था। मां ने भावुक होकर बताया कि अजय सुबह 2 बजे उठकर दौड़ लगाता था और सेना में भर्ती होने का सपना संजोए रहता था।


शहीद अजय लकड़ा से बड़ी उनकी तीन बहनों की शादी हो चुकी है। उनका छोटा भाई अरुण लकड़ा दिल्ली में सीआईएसएफ में कार्यरत है, जबकि एक बड़ी बहन आईआरबी में सेवा दे रही हैं। पूरे परिवार को बेटे की शहादत पर गर्व है, लेकिन मां का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची: डीसी ने की कांटाटोली–सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा, कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

झारखंड हाईकोर्ट के वकील के परिवार ने किया आत्महत्या का प्रयास, बेटे की हुई मौत; मां-बेटी की स्थिति गंभीर

VIDEO: रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में लगी भीषण आग, 6 बसें जलकर राख

रांची: समुद्र में नहाने के दौरान महिला की डूबने से मौत, मां को बचाने के चक्कर में बेटे की भी गई जान

झारखंड:अंगीभूत महाविद्यालयों में इंटरमीडिएट के सैकड़ों शिक्षकों-कर्मचारियों की रोज़ी-रोटी पर संकट,भविष्य अधर में

रांची: 12 अल्ट्रासाउंड सेंटर के निबंधन और 8 सेंटर के रीन्यूअल की दी गई स्वीकृति