July 26, 2026

गारु प्रखंड कार्यालय में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन, लाभुकों को मिला योजनाओं का लाभ

Picsart_25-01-19_18-38-57-725.jpg

निरंजन प्रसाद

गारु: लातेहार जिले के गारु प्रखंड कार्यालय मे विधिक सेवा
सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर में लातेहार सिविल न्यायालय के श्री उत्कर्ष जैन (पीएमजेजेबी), अंचल अधिकारी दिनेश मिश्रा, जिला परिषद सदस्य जिरा देवी, प्रमुख सीता देवी, और 20 सूत्री अध्यक्ष कमरुद्दीन खलीफा समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


इस अवसर पर सभी विभागों के स्टाल लगाए गए, जहां लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में परिसंपत्तियों का वितरण किया गया और पेंशन लाभुकों को पेंशन स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। विकलांग व्यक्तियों को सहायक उपकरण जैसे बैसाखी दी गई।


भारतीय स्टेट बैंक द्वारा दो लाभुकों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत स्वीकृति दी गई। शिक्षा विभाग ने छात्रों के बीच साइकिलों का वितरण किया। वृद्ध और असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए, जबकि आपूर्ति विभाग ने धोती और साड़ी का वितरण किया।

इस शिविर में प्रखंड, अंचल, और विभिन्न विभागों के कर्मियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलाओं  पुरुषों और स्कूली बच्चे ने भाग लिया। शिविर ने स्थानीय समुदाय को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed