---Advertisement---

रांची : मरासिल्ली पहाड़ पर महंत लाल गिरी बाबा की सर्पदंश से मौत

On: May 26, 2024 7:18 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

रांची : नामकुम के मरासिल्ली पहाड़ (राजाउलहातू) पर वर्षो से रह रहे नागा साधु, महंत लाल गिरी बाबा की सांप के काटने से मौत हो गयी। स्थानीय लोगों ने साँप को पकड़ लिया है। सूचना मिलने के बाद नामकुम थाना पुलिस मौके पर पहुँचीं।

नागा साधु शनिवार की रात जमीन पर सो रहे थे। इसी दौरान बाएं हाथ की बीच वाली उंगली में जहरीले सांप ने काट लिया। इसकी वजह से महंत लाल गिरी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, साधु काफी दिनों से पहाड़ पर रह रहे थे।

घटना की सूचना मिलने पर ट्रस्ट के सदस्य एवं स्थानीय लोग पहाड़ पर पहुंचे। महंत लाल गिरी के कमरे की जांच करने के दौरान एक जहरीला सांप मिला। इस सांप को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची एवं मामले की जांच शुरू कर दी। दूर-दूर से लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए शिवलोक धाम पहुंचे और नागा साधु को अंतिम श्रद्धांजलि दी।

नागा साधु महंत लाल गिरी बाबा मूल रूप से लातेहार के रहने वाले थे। वह अलग-अलग जगहों पर भ्रमण करते रहते थे। शिवलोक धाम मरासिल्ली पहाड़ पर काफी दिनों से रह रहे थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now